विनीता राजपुरोहित ने हासिल की पहली रैंक
Share
उदयपुर, 5 अक्टूबर: वल्लभनगर-नवानिया स्थित पशुचिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा विनीता राजपुरोहित ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 में राज्य में प्रथम रैंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। विनीता बीवीएससी एंड एएच बैच-2019 की छात्रा हैं। कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. शिव शर्मा ने बताया कि परीक्षा की राज्य स्तरीय टॉप-10 मेरिट में कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। विनीता ने पहली, राहुल चौधरी ने चौथी और पूजा कसनियान ने नौवीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि पर वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुमंत व्यास और डीन डॉ. शिव शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया।

