LOADING

Type to search

उदयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

Local

उदयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

Share

उदयपुर, 5 मई: उदयपुर के केंद्रीय कारागृह में सोमवार सुबह बंदियों के बीच हुई हिंसक झड़प ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह करीब 8:45 बजे हुई इस घटना में विचाराधीन बंदी रंजीत और भूताराम पर अन्य कैदियों के समूह ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थरों और हाथों से जमकर मारपीट की, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हमले में कई बंदी घायल हुए हैं, जिनमें एक के सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई है। घायल बंदियों को तत्काल उपचार के लिए जेल अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
इस मामले में असलम खान उर्फ तोता, अरतिम जटिया, अयान खान, निसार खान, अवधेश, अभिषेक उर्फ अर्जुन, तरुण यादव और प्रिंस शर्मा सहित अन्य बंदियों को नामजद किया गया है। जेल प्रहरी प्रवीण बिश्नोई और बंशी लाल की रिपोर्ट पर सूरजपोल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी रतन सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक महेश चंद्र को जांच सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *