LOADING

Type to search

उदयपुर में आज जुटेंगे वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज

Business

उदयपुर में आज जुटेंगे वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज

Share

‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री एंड वेंडर्स अवार्ड’ में इवेंट विशेषज्ञ अरशद हुसैन साझा करेंगे सफलता के नए सूत्र
उदयपुर, 4 अगस्त:
डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी के रूप में पहचान बना चुके उदयपुर में बुधवार को वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री का बड़ा आयोजन ‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री एंड वेंडर्स अवार्ड’ होगा। बम्बूसा रिजॉर्ट एंड स्पा में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से वेडिंग और इवेंट सेक्टर के 250 से अधिक प्रोफेशनल्स भाग लेंगे। आयोजन में बदलते ट्रेंड्स, आधुनिक तकनीक, नेटवर्किंग और व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर मंथन होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के प्रख्यात इवेंट विशेषज्ञ अरशद हुसैन का विशेष संबोधन रहेगा। फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं आईडब्ल्यूटीसी के संस्थापक अरशद हुसैन डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते बाजार, नए बिजनेस मॉडल और उद्योग के भविष्य पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
आयोजन में होटल, हॉस्पिटैलिटी, कैटरिंग, डेकोरेशन, फोटोग्राफी, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट और अन्य सहयोगी क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन उदयपुर की वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान को और मजबूत करने के साथ उद्योग में सहयोग, नवाचार और नए व्यापारिक अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *