LOADING

Type to search

गाली-गलौच से भड़की पत्नी: ईंट से वार कर पति की हत्या

crime

गाली-गलौच से भड़की पत्नी: ईंट से वार कर पति की हत्या

Share

शराब के नशे में हुआ विवाद, सुबह परिजनों को चली वारदात की भनक
उदयपुर, 23 जुलाई:
उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। शराब के नशे में पति द्वारा लगातार गाली-गलौच किए जाने से नाराज पत्नी ने ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात हरणिया खेड़ा, गोराना गांव की है।
झाड़ोल थानाधिकारी करणाराम ने बताया कि उदयलाल कटेरिया (62) और उसकी पत्नी भेरकीबाई कटेरिया घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उदयलाल ने पत्नी से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आई भेरकीबाई ने कमरे के बाहर रखी ईंट उठाकर पति के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उदयलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी मौजूद थे, जबकि उनके बेटे दूसरे मकान में रहते हैं। सुबह जब परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झाड़ोल अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया तथा आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में भेरकीबाई ने पति पर हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
बेटे दूसरे मकान में सोते रहे, रात में घर के भीतर हो गई हत्या
झाड़ोल थाना क्षेत्र के हरणिया खेड़ा गांव में हुई इस वारदात की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि घटना के समय दंपती घर में अकेले थे, जबकि उनके बेटे दूसरे मकान में सो रहे थे। देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो उदयलाल कटेरिया खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पत्नी भेरकीबाई ने ईंट से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता था, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *