मुख्यमंत्री के विजन से आत्मनिर्भर राजस्थान की ओर बढ़ रहा प्रदेश : के.के. गुप्ता
Share
जोधपुर में स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक, स्वच्छ और विकसित राजस्थान पर दिया जोर
जोधपुर, 8 मई : स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार के अंतर्गत संचालित स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर K K Gupta ने शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम सहित जिले की सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, विधायक Atul Bhansali सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छता से ही विकसित राजस्थान की पहचान
बैठक को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में राजस्थान विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “राइजिंग राजस्थान” अभियान से उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं बनी हैं।
उन्होंने कहा कि केवल भवन, सड़क और निवेश ही विकास का आधार नहीं होते, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और जनजागरूकता किसी भी राज्य की असली पहचान होती है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है और स्वस्थ समाज ही विकास को गति देता है।
100 वार्डों को 8 क्षेत्रों में बांटा जाएगा
गुप्ता ने बताया कि जोधपुर शहर के 100 वार्डों को स्वच्छता अभियान के तहत 8 क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति होगी तथा वार्ड स्तर पर स्वच्छता दूत बनाए जाएंगे।
घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई पर जोर
बैठक में निर्देश दिए गए कि घर-घर से प्रतिदिन समयबद्ध तरीके से कचरा संग्रहण हो तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र किया जाए। सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई सुनिश्चित करने और उसकी तस्वीरें साझा करने के भी निर्देश दिए गए।
प्लास्टिक और गंदगी पर सख्ती
गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक थैलियां पर्यावरण और पशुओं के लिए हानिकारक हैं। इनके उपयोग और उत्पादन पर सख्त कार्रवाई की जाए। खाली भूखंडों में गंदगी मिलने पर संबंधित मालिकों के खिलाफ कार्रवाई और आवश्यकता पड़ने पर भूखंड सीज करने के निर्देश भी दिए गए।
मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान देने के निर्देश
बैठक में बिजली, पेयजल, सड़क मरम्मत, रात्रिकालीन सफाई और उद्यानों की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। गुप्ता ने कहा कि बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण ही आमजन को स्वस्थ और सुगम जीवन प्रदान कर सकते हैं।
