LOADING

Type to search

वुमन बिज़नेस सर्किल की बैठक में महिला उद्यमिता को मिला नया आयाम

Local

वुमन बिज़नेस सर्किल की बैठक में महिला उद्यमिता को मिला नया आयाम

Share

कम्युनिटी लॉन्च के साथ घर-आधारित उद्यमियों के लिए मार्गदर्शन, हेल्थ और डिजिटल ग्रोथ पर विशेषज्ञों ने दिए उपयोगी सुझाव
उदयपुर, 23 अप्रैल:
महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और घर-आधारित व्यवसाय करने वाली महिलाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विमेन बिज़नेस सर्किल (WBC) की मासिक बैठक में वुमन बिज़नेस सर्किल कम्युनिटी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य नई और उभरती महिला उद्यमियों को व्यवसायिक मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।
वुमन बिज़नेस सर्किल की संस्थापक आचार्या अणिमा गोस्वामी ने बताया कि यह कम्युनिटी विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जो घर से व्यवसाय कर रही हैं या अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्रों, इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन-ऑफलाइन गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों को नई तकनीक, मार्केट ट्रेंड्स और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे व्यवसायिक रूप से अधिक सक्षम बन सकें।
बैठक में आयोजित विशेषज्ञ सत्रों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य और डिजिटल क्षेत्र में नई जानकारी प्रदान की। डॉ. अंजिली माथुर ने महिलाओं को नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज, सर्विक्स कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए। वहीं डॉ. निहा खान ने सोशल मीडिया मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग पर व्यावहारिक जानकारी देकर महिलाओं को डिजिटल व्यवसाय विस्तार के नए अवसरों से अवगत कराया।
इस अवसर पर संरक्षक शरद लोढ़ा ने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। शोभागपुरा स्थित होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंट में आयोजित कार्यक्रम जीएम पुष्पेंद्र और अभिषेक सुराना के सहयोग से सफल रहा। प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *