LOADING

Type to search

सदाचार व टीम भावना से करें कार्य : नमित मेहता

Local

सदाचार व टीम भावना से करें कार्य : नमित मेहता

Share

राजस्थान आबकारी सेवा संघ ने की शिष्टाचार भेंट, मांगपत्र सौंपा
उदयपुर, 20 अप्रैल:
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि विभागीय कार्यों में सदाचार बनाए रखते हुए वित्तीय एवं निरोधात्मक लक्ष्यों की पूर्ति टीम भावना से की जानी चाहिए। साथ ही प्रदेश में प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाइयों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। वे सोमवार को आबकारी सभागार में राजस्थान आबकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
आबकारी आयुक्त मेहता ने संघ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व राजस्थान आबकारी सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर आबकारी आयुक्त का पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।
संघ पदाधिकारियों ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि सभी अधिकारी एकजुट होकर विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस दौरान संघ की ओर से विभागीय डीपीसी, पदोन्नति और ग्रेड पे सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक मांगपत्र भी सौंपा गया।
आबकारी आयुक्त ने मांगों के परीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव अशोक कुमार डिडेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *