LOADING

Type to search

1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह

Health

1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह

Share

उदयपुर, 31 जुलाई: जिले में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि अभियान का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना और नवजात शिशुओं को स्वस्थ जीवन की बेहतर शुरुआत देना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में ‘अमृत कक्ष’ की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि माताएं सहजता से स्तनपान करा सकें। सीएमएचओ द्वितीय डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि सप्ताह के दौरान चिकित्सा संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों और ग्राम स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान को और सशक्त बनाएं” रखी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *