LOADING

Type to search

थांग-था में यश गमेती का गोल्डन वार, उदयपुर को पहली बार स्वर्ण

Local

थांग-था में यश गमेती का गोल्डन वार, उदयपुर को पहली बार स्वर्ण

Share

इम्फाल में इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत

उदयपुर, 11 अप्रैल (उदयपुर केसरी): मणिपुर के इम्फाल में 6 से 9 अप्रैल तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ी यश गमेती ने -46 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। महाराणा भोपाल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए यश ने अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उदयपुर के लिए इस पारंपरिक मार्शल आर्ट में पहला गोल्ड है।
द ज़ील मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट के खिलाड़ी यश की इस उपलब्धि को मार्शल आर्ट्स के बढ़ते स्तर का प्रमाण माना जा रहा है। थांग-था एसोसिएशन के मुख्य सचिव प्रफुल्ल सांवरिया ने इसे शहर के लिए प्रेरणादायक बताया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *