LOADING

Type to search

पहली नौकरी पाने वाले युवाओं और नए रोजगार देने वाले नियोक्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन

Local

पहली नौकरी पाने वाले युवाओं और नए रोजगार देने वाले नियोक्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन

Share

EPFO ने नई श्रम संहिताओं, कर्मचारी हितों से जुड़ी योजनाओं और 2026 के सुधारों की दी जानकारी
उदयपुर, 10 जुलाई (ऋचा पानेरी)
: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान अंचल के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजीत कुमार ने नई श्रम संहिताओं (New Labour Codes) तथा ईपीएफओ में किए गए हालिया सुधारों, नई सुविधाओं और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुधारों का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस दौरान कर्मचारी भविष्य निधि योजना-2026, कर्मचारी पेंशन योजना-2026 और कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना-2026 की विशेषताओं की भी जानकारी दी गई।
अजीत कुमार ने प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना को रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इसके तहत पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं और अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त पी.के. सिन्हा ने बताया कि नई योजनाएं सीधे तौर पर कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। उन्होंने नए उद्योगों को भविष्य निधि से जोड़ने, कर्मचारी नामांकन अभियान-2026, एमनेस्टी योजना-2026 और विश्वास योजना-2026 के प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी।
फोटो कैप्शन: उदयपुर स्थित EPFO क्षेत्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजीत कुमार और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त पी.के. सिन्हा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *