LOADING

Type to search

पुलिस बनकर युवक का अपहरण, मारपीट कर लूटा

crime

पुलिस बनकर युवक का अपहरण, मारपीट कर लूटा

Share

पिस्टल दिखाकर मांगे 5 लाख, मोबाइल-नकदी और सोने की चेन भी छीनी
उदयपुर, 14 जुलाई:
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर एक युवक के अपहरण, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को होटल के बाहर से जबरन कार में बैठाकर जंगल में ले जाकर मारपीट की, पिस्टल दिखाकर 5 लाख रुपए मंगवाने का दबाव बनाया और मोबाइल, 20 हजार रुपए नकद तथा सोने की चेन लूट ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक को जबरन ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित चिखला निवासी महेंद्र सिंह भाटी ने रिपोर्ट में बताया कि 12 जुलाई की देर रात न्यू आशापुरा होटल के बाहर टाटा नेक्सॉन कार में आए पांच लोगों ने खुद को डीएसटी पुलिस बताते हुए उसका अपहरण कर लिया। नेगड़िया टोल के आगे जंगल में पहले से मौजूद अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने सिर पर वार किया, पिस्टल दिखाकर धमकाया और पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश भी की।
सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना को पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *