LOADING

Type to search

चलती जीप में ड्राइवर सीट छोड़ स्टंट युवक ने किया स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

crime

चलती जीप में ड्राइवर सीट छोड़ स्टंट युवक ने किया स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

वीडियो वायरल हुआ को पहुंची पुलिस, माफी मांगकर बोला- कोई फॉलो न करे
उदयपुर, 15 जुलाई
: सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित शिल्पग्राम-फतेहसागर मार्ग पर एक युवक ओपन जीप की ड्राइवर सीट छोड़कर बगल वाली सीट पर बैठकर वाहन चलाता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक ऋत्विक सुखवाल को गिरफ्तार कर लिया और जीप जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार वीडियो 11 जुलाई का है। वायरल होने के बाद लोगों ने इसे यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जांच के बाद 14 जुलाई की शाम युवक को गिरफ्तार किया गया। थाने में युवक का माफीनामा वीडियो भी रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें उसने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए कहा कि यह जानलेवा स्टंट है और कोई भी इसे फॉलो करने की गलती न करे। बाद में पुलिस ने उसे भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर पाबंद किया। एसआई अजयराज सिंह ने आमजन से भी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए जान जोखिम में डालने वाले स्टंट से बचने की अपील की।

इधर, फतेहसागर पाल पर चाकू के साथ युवक ने बनाया वीडियो

उदयपुर की फतेहसागर झील की पाल पर एक युवक का चाकू और लठ जैसे हथियारों के साथ वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान हुई है या नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *