LOADING

Type to search

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

crime

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Share

उदयपुर, 6 जून: शहर में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत धानमण्डी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अमान उर्फ लक्की उर्फ माया (20) मुखर्जी चौक क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में मल्लातलाई क्षेत्र में रह रहा था। धानमण्डी थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में हथियार के स्रोत और संभावित आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी के साथियों और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह की तलाश में भी जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *