LOADING

Type to search

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

crime

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Share

डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर हादसा; गलत तरीके से ओवरटेक करने के दौरान बाइक से भिड़ी पिकअप
डूंगरपुर, 28 अगस्त:
चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर के पास शुक्रवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार मंडला उपली सांसरपुर निवासी सोहनलाल खराड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका पुत्र कल्पेश और भतीजा मिथुन कुमार बाइक से डूंगरपुर से घर लौट रहे थे। विकास नगर के पास सामने से आ रही पिकअप ने तेज गति और लापरवाही से गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया और बाइक से जा भिड़ी।
मौके पर मची अफरा-तफरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे राहगीरों राकेश, नानूराम और अन्य लोगों ने घायलों को देखा तथा परिजनों को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने कल्पेश को मृत घोषित कर दिया। मिथुन की हालत गंभीर होने पर उसे मोडासा रेफर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कल्पेश का शव परिजनों को सौंप दिया और पिकअप चालक की भूमिका सहित हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *