LOADING

Type to search

झोलाछाप के इलाज के बाद युवक की मौत, क्लिनिक संचालक फरार

Health

झोलाछाप के इलाज के बाद युवक की मौत, क्लिनिक संचालक फरार

Share

बुखार में ड्रिप चढ़ाई, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल छोड़कर भागा
डूंगरपुर, 31 जुलाई:
जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में कथित झोलाछाप के इलाज के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पारडाथुर गांव निवासी 29 वर्षीय पूंजीलाल ननोमा को बुखार आने पर परिजन रामगढ़ स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि क्लिनिक संचालक ने इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और वहां छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लिनिक बंद मिला और संचालक फरार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच कर रहा है तथा आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *