LOADING

Type to search

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 21.40 करोड़ रुपए, तीसरे राउंड में मिले 6.10 करोड़

dharm

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 21.40 करोड़ रुपए, तीसरे राउंड में मिले 6.10 करोड़

Share

9 अक्टूबर को खोला गया था भंडार, बुधवार को चौथे राउंड की होगी गिनती
चित्तौड़गढ़, 13 अक्टूबर:
मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार की गिनती में अब तक 21 करोड़ 40 लाख 12 हजार 100 रुपए की दानराशि सामने आ चुकी है। मंगलवार को तीसरे राउंड की गिनती में 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए मिले। मंदिर मंडल के अनुसार बुधवार को चौथे राउंड की गिनती की जाएगी।
भंडार 9 अक्टूबर को आश्विन मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के दिन खोला गया था। इसके बाद से दानराशि की गिनती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। पहले राउंड में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए और दूसरे राउंड में 5 करोड़ 94 लाख 35 हजार रुपए की गिनती हुई थी। तीसरे राउंड में 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए मिलने के साथ कुल राशि 21 करोड़ 40 लाख 12 हजार 100 रुपए हो गई है।
अभी और राउंड में होगी गिनती
मंदिर मंडल के अनुसार बुधवार को चौथे राउंड की गिनती होगी। अभी यह तय नहीं है कि गिनती कितने राउंड तक चलेगी और अंतिम चरण कब पूरा होगा। आखिरी राउंड में भेंट कक्ष और ऑनलाइन प्राप्त राशि का हिसाब किया जाएगा। इसके साथ ही सोने-चांदी की भेंट का वजन भी किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *