LOADING

Type to search

10 साल, हजारों मुस्कानें और अनगिनत बदलाव; ग्रीनसोल फाउंडेशन मनाएगा सेवा का दशक

education

10 साल, हजारों मुस्कानें और अनगिनत बदलाव; ग्रीनसोल फाउंडेशन मनाएगा सेवा का दशक

Share

उदयपुर, 18 जून: सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत ग्रीनसोल फाउंडेशन अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 जून को कैलाशपुरी के मुणवास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम में संस्था की एक दशक की उपलब्धियों, सामाजिक प्रभाव और भविष्य की योजनाओं को साझा किया जाएगा।
समारोह का मुख्य आकर्षण विशेष डोनेशन ड्राइव होगी, जिसके तहत सरकारी विद्यालय के 355 विद्यार्थियों को अपसाइकल्ड चप्पलें और स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे। संस्था के अनुसार यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण है, जिससे पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंद बच्चों की सहायता भी होगी।
कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, कॉर्पोरेट जगत, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। फाउंडेशन के संस्थापक श्रीयंस भंडारी ने कहा कि पिछले दस वर्षों की यात्रा समाज के विश्वास और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। संस्था ने हमेशा ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित किया है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। समारोह में प्रेरक सफलता की कहानियों के साथ आगामी जनकल्याणकारी अभियानों की भी घोषणा की जाएगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *