राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए उदयपुर के डॉ. निर्मल यादव
Share
उदयपुर, 17 जून: उदयपुर के प्रख्यात कलाकार डॉ. निर्मल यादव को कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। 4 से 14 जून तक आयोजित 10 दिवसीय आर्ट रेजिडेंसी में देशभर के 13 चयनित कलाकारों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें डॉ. यादव भी शामिल रहे। लघुचित्र, रियलिज्म, कंटेम्परेरी आर्ट, हेरिटेज रेस्टोरेशन, वॉल आर्ट और विभिन्न चित्रण माध्यमों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रपति ने कलाकारों से संवाद कर उनकी कला शैलियों की जानकारी ली। इस दौरान डॉ. यादव ने राष्ट्रपति को अपनी कला संग्रह से मेवाड़ की लघुचित्र शैली पर आधारित एक विशेष चित्र भेंट किया। सम्मान मिलने पर कला जगत एवं उदयपुरवासियों में हर्ष का वातावरण है।
