LOADING

Type to search

108 दम्पतियों ने किया कन्यादान

Local

108 दम्पतियों ने किया कन्यादान

Share

अग्रवाल समाज में तुलसी-शालिग्राम विवाह
उदयपुर, 30 मार्च
: उदयपुर के राजेंद्र नगर स्थित अग्रवाल भवन में उदयपुर जिला अग्रवाल महिला सम्मेलन के तत्वावधान में भगवान शालिगराम जी और माता तुलसी का भव्य विवाह समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन सैकड़ों समाजबंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बारात व विवाह रस्मों में भाग लिया।
उदयपुर जिला अग्रवाल महिला सम्मेलन जिला अध्यक्ष सुशीला गुप्ता एवं मुख्य आयोजक वीणा अग्रवाल, बबीता खेतान ने बताया कि राजराजेश्वर मंदिर से बैंड-बाजों के साथ निकली बारात का अग्रवाल भवन पहुंचने पर स्वागत किया गया, जहां सनातन परंपरा के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न हुए। पंडित राधेश्याम सुखवाल के सान्निध्य में 108 से अधिक दम्पतियों ने हवन-पूजन कर कन्यादान किया।
उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान के महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि समारोह में पुष्प वर्षा, मंगल गीत और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। अंत में तुलसी माता की भावपूर्ण विदाई दी गई। आयोजन के बाद भव्य स्वामीवात्सल्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *