LOADING

Type to search

अशोक पैलेस में सजी ‘राज रंगीलो राजस्थान’ की सांस्कृतिक संध्या

Local

अशोक पैलेस में सजी ‘राज रंगीलो राजस्थान’ की सांस्कृतिक संध्या

Share

उदयपुर, 30 मार्च: उदयपुर के शोभागपुरा स्थित अशोक पैलेस में ‘सुरों की मंडली’ संस्था द्वारा आयोजित ‘राज रंगीलो राजस्थान’ कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग बिखरे। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस संध्या में कलाकारों ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमावत रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने की। रंजना भाटी, योगेश उपाध्याय, मेघा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी सहित कई कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने नृत्य से समां बांधा। राजस्थानी वेशभूषा और आभूषणों से सजे प्रतिभागी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *