12वीं पास छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Share
डूंगरपुर, 20 मई: दोवड़ा थाना क्षेत्र के सुलई खेरवाड़ा गांव में 12वीं पास छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा घर पर छोटे भाई के साथ अकेली थी।
हेड कॉन्स्टेबल खुशपाल सिंह ने बताया कि जीवा अहारी की बेटी रीना ने हाल ही में 12वीं पास की थी। बुधवार सुबह माता-पिता बाइक की किस्त जमा कराने डूंगरपुर गए थे। दोपहर में परिजनों को सूचना मिली कि रीना कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है।
परिवार के लोग छत से अंदर पहुंचे तो रीना का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया कि रीना अपने छोटे भाई द्वारा उसका मोबाइल फोन रखने से नाराज थी और किसी से बात नहीं कर रही थी।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
