LOADING

Type to search

धरियावद में पुलिस पर 15 राउंड फायरिंग, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त

Local

धरियावद में पुलिस पर 15 राउंड फायरिंग, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त

Share

प्रतापगढ़, 23 मार्च: प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी पिकअप वाहन को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप धमोतर से धरियावद की ओर आ रही है। इस पर पुलिस ने पाचागुड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की। सोमवार सुबह करीब 4 बजे पिकअप दिखाई देने पर उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पिस्तौल दिखाकर नाकाबंदी तोड़ दी और जंगल की ओर भाग निकला।
पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर लगातार फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी करीब 10 किलोमीटर दूर वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में पिकअप से 762 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *