LOADING

Type to search

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 23.53 करोड़ रुपए

socal

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 23.53 करोड़ रुपए

Share

तीसरे राउंड की गिनती पूरी, सोने-चांदी का तौल अभी बाकी
उदयपुर, 19 मई:
मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर करोड़ों के चढ़ावे के रूप में सामने आई है। मंदिर के भंडार से अब तक 23 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए की दान राशि निकल चुकी है। मंगलवार को तीसरे राउंड की गिनती पूरी हुई, जबकि अभी बड़ी मात्रा में नोट, सिक्कों और सोने-चांदी के आभूषणों का तौल बाकी है।
मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह राजभोग आरती के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंक कर्मचारियों और मंदिर प्रशासन की निगरानी में गिनती शुरू की गई। तीसरे चरण में 6 करोड़ 46 लाख 50 हजार रुपए प्राप्त हुए। इससे पहले पहले राउंड में 11 करोड़ 30 लाख और दूसरे चरण में 5 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपए की राशि सामने आई थी।
मंदिर प्रशासन के अनुसार गिनती पूरी होने के बाद राशि विभिन्न बैंकों में जमा करवाई जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए सोने-चांदी और अन्य कीमती आभूषणों का अलग से वजन और मूल्यांकन किया जाएगा।
सांवलियाजी मंदिर देशभर में आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। हर माह चतुर्दशी पर मंदिर का भंडार खोला जाता है, जहां राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु नकद राशि, सोना-चांदी और अन्य भेंट अर्पित करते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से चढ़ावे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *