LOADING

Type to search

गौ हत्या पर प्रतिबंध के समर्थन में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Local

गौ हत्या पर प्रतिबंध के समर्थन में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Share

उदयपुर, 12 जुलाई: पतंजलि योग परिवार की ओर से सेक्टर-9 स्थित पालीवाल ब्राह्मण सेवा संस्थान में 38वां निशुल्क योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योगाभ्यास के साथ गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।
योगाचार्य अशोक कनेरिया और नरेश चंद्र पालीवाल ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत और गौ सेवक कैलाश राजपुरोहित ने योग शिविरों में विशेष योगदान के लिए नरेश पूर्बिया का सम्मान किया। शिविर में 27 जुलाई को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों को नियमित योग करने और दूसरों को भी योग से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *