LOADING

Type to search

35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव

crime

35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव

Share

20 लाख व ज्वेलरी हड़पने का आरोप, उर्दू किताबें व निकाहनामा मिला
भीलवाड़ा, 28 मई:
राजस्थान के भीलवाड़ा में 35 वर्षीय महिला ने 48 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और बाद में लगातार शोषण करता रहा।
पीड़िता के अनुसार आरोपी वर्ष 2012 से उसके संपर्क में था और खुद को हिंदू बताकर पहचान छिपाता रहा। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाकर जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करवाए, जो निकाहनामे के दस्तावेज थे।
आरोप है कि आरोपी लगातार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देता था। साथ ही वह अब तक करीब 20 लाख रुपए नकद और सोने की ज्वेलरी, जिसमें चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र शामिल हैं, हड़प चुका है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और पूछताछ जारी है। महिला के पास से उर्दू भाषा की किताबें और निकाहनामा भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *