LOADING

Type to search

स्कूल परिसर में शराब पार्टी कर उत्पात, चार युवक गिरफ्तार

crime

स्कूल परिसर में शराब पार्टी कर उत्पात, चार युवक गिरफ्तार

Share

डूंगरपुर में सरकारी स्कूल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला
डूंगरपुर, 28 मई:
डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल परिसर को शराब पार्टी और हंगामे का अड्डा बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उत्पात मचाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वरदा थाना अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिराता गांव स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। आंतरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ये युवक लंबे समय से स्कूल परिसर में बैठकर शराब का सेवन करते थे और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे, जिससे क्षेत्र में तनाव और अशांति का माहौल बन रहा था।
स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलक रोत, सुनील रोत, निलेश रोत और दिनेश रोत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से सामग्री भी जब्त की है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि सरकारी संस्थानों की गरिमा भंग करने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखने की बात भी कही गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *