नाकाबंदी तोड़कर भागी क्रेटा से 41 कार्टन अवैध शराब जब्त
Share
टायर फटने के बावजूद कार भगाता रहा चालक, पुल के पास वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार
उदयपुर, 7 अक्टूबर: ऋषभदेव थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की क्रेटा कार से 41 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की। पुलिस को सूचना मिली थी कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रही क्रेटा कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने कार के आगे स्टॉप स्टिक लगाई, जिससे उसका एक टायर फट गया। इसके बावजूद चालक कार भगाता रहा और कनुवाड़ा पुल के पास हाईवे किनारे वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
तलाशी में 15 कार्टन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, 4 कार्टन गॉडफादर बीयर, 11 कार्टन कार्ल्सबर्ग बीयर तथा रॉयल स्टैग की 11 कार्टन शराब बरामद हुई। कार से अलग-अलग नंबरों की 14 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

