LOADING

Type to search

शहरी सेवा शिविर में 46 आवेदन, 40 का मौके पर निस्तारण

Local

शहरी सेवा शिविर में 46 आवेदन, 40 का मौके पर निस्तारण

Share

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ स्वच्छता और ‘जीरो वेस्ट’ का दिया संदेश
फतहनगर, 1 जुलाई:
राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। शिविर में प्राप्त 46 आवेदनों में से 40 का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को तत्काल राहत दी गई, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कंवर चारण की मौजूदगी में आयोजित शिविर में नगर विकास, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई। शिविर के दौरान गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, ‘सद्भावना केंद्र’ के लिए उपयोगी वस्तुएं दान करने तथा ‘जीरो वेस्ट फेस्टिवल’ की अवधारणा को अपनाने का आह्वान किया गया। नगरवासियों से आगामी शिविरों में भी अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *