LOADING

Type to search

भाजपा-कांग्रेस से मांगा 5 और 10 साल का विजन

Local

भाजपा-कांग्रेस से मांगा 5 और 10 साल का विजन

Share

उदयपुर सिटीजन सोसायटी बोली—सिर्फ बोर्ड बनाने का दावा नहीं, वार्डवार विकास का रोडमैप भी जनता को बताएं
उदयपुर, 28 अगस्त:
नगर निगम चुनाव से पहले उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने भाजपा और कांग्रेस सहित प्रमुख राजनीतिक दलों से चुनावी घोषणापत्र जनता के सामने रखने की मांग की है। सोसायटी अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट ने कहा कि दल केवल बोर्ड और मेयर बनाने का दावा न करें, बल्कि अगले 5 और 10 वर्षों में उदयपुर के विकास के लिए स्पष्ट और समयबद्ध योजना भी बताएं।
झीलों से यातायात तक मांगी योजना
सोसायटी ने प्रत्येक वार्ड के लिए विकास की प्राथमिकताएं सार्वजनिक करने की मांग की। इसमें स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सड़क, फुटपाथ, पार्किंग और यातायात व्यवस्था के समाधान शामिल हैं। भूमिगत सुविधाओं की समन्वित योजना और बार-बार सड़क खोदने पर रोक की भी मांग की गई।
सदस्य निर्मल नागर ने झीलों और आयड़ नदी में गंदे पानी की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विकास पर हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद जल स्रोतों के स्थायी पुनर्जीवन की जरूरत है। अतिक्रमण, आवारा पशु, दुर्घटना संभावित स्थान और हरियाली के लिए भी स्पष्ट कार्ययोजना मांगी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *