LOADING

Type to search

माय भारत केंद्र में युवा स्वयंसेवकों के साक्षात्कार 7 को

Jobs & Education

माय भारत केंद्र में युवा स्वयंसेवकों के साक्षात्कार 7 को

Share

उदयपुर, 4 अगस्त: माय भारत केंद्र उदयपुर में नेशनल यूथ कॉर्प्स (एनवाईसी) योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए युवा स्वयंसेवकों के चयन हेतु साक्षात्कार 7 अगस्त को सुबह 9 बजे आयोजित किए जाएंगे। जिला युवा अधिकारी समीर खान ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति, शैक्षणिक एवं आयु संबंधी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र तथा नवीन पासपोर्ट फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। सामाजिक कार्य से जुड़े अनुभव प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल दस्तावेजों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। योजना के माध्यम से चयनित स्वयंसेवकों को युवाओं के विकास और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *