LOADING

Type to search

जिला परिषद चुनाव में 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 126 मैदान में

political

जिला परिषद चुनाव में 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 126 मैदान में

Share

तीन कांग्रेस समर्थक और दो भाजपा विचारधारा से जुड़े निर्दलीयों ने छोड़ी दावेदारी, हिम्मत सिंह झाला को उदयलाल डांगी का समर्थन
उदयपुर, 15 अक्टूबर
: उदयपुर जिला परिषद की 47 सीटों पर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। गुरुवार को छह प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इनमें तीन कांग्रेस विचारधारा से जुड़े और दो भाजपा समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी बताए गए हैं। नाम वापसी के बाद अब 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन विभाग की सूची के अनुसार, वार्ड 8 से प्रताप सिंह गरासिया, वार्ड 14 से धरमचंद, वार्ड 15 से लालूराम, वार्ड 21 से रूपचंद, वार्ड 32 से दिगपाल सिंह और वार्ड 37 से उदयलाल डांगी ने नामांकन वापस लिया। इन सभी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।
वार्ड 14 के धरमचंद, वार्ड 15 के लालूराम और वार्ड 32 के दिगपाल सिंह कांग्रेस विचारधारा से जुड़े बताए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद उन्होंने नाम वापस लिया। वार्ड 8 से नाम वापस लेने वाले प्रताप सिंह गरासिया एबीवीपी से जुड़े रहे हैं और कोटड़ा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
हिम्मत सिंह झाला को मिला समर्थन
वार्ड 37 में भाजपा प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला के समर्थन में निर्दलीय उदयलाल डांगी ने नाम वापस लिया। बताया गया कि पार्टी नेताओं की समझाइश के बाद उन्होंने यह निर्णय किया।
161 नामांकन पत्र हुए थे प्राप्त
जिला परिषद की 47 सीटों के लिए कुल 161 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिन्हें 158 प्रत्याशियों ने दाखिल किया था। जांच के दौरान 27 नामांकन पत्र खारिज किए गए और दो नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इसके बाद छह प्रत्याशियों की नाम वापसी से चुनाव मैदान में अब 126 उम्मीदवार शेष हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *