LOADING

Type to search

आज से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय

education

आज से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय

Share

एक पारी के स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक, शिक्षक संघ ने 31 अक्टूबर तक सुबह की पारी रखने की मांग की
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार, 16 अक्टूबर से नया समय लागू होगा। एक पारी में संचालित स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे, जबकि दो पारी वाले स्कूल सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होंगे। दो पारी वाले स्कूलों में प्रत्येक पारी पांच घंटे की होगी।
शिविरा पंचांग के अनुसार समय परिवर्तन एक अक्टूबर से प्रस्तावित था, लेकिन गर्मी के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा निदेशक ने 15 अक्टूबर तक पुराना समय जारी रखने का निर्णय लिया था। अब 16 अक्टूबर से नई समय-सारणी लागू होगी।
गर्मी को देखते हुए पुनर्विचार की अपील
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने विद्यार्थियों के हित में 31 अक्टूबर तक सुबह की पारी जारी रखने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर है। दोपहर में तापमान बढ़ने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।
चौहान के अनुसार कई सरकारी स्कूलों में पर्याप्त कक्षा-कक्ष नहीं हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में बिजली कनेक्शन और शुद्ध पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार तथा शिक्षा विभाग को समय परिवर्तन पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *