LOADING

Type to search

60 किलो दूषित मावा नष्ट, पनीर समेत 3 खाद्य नमूने लिए

Health

60 किलो दूषित मावा नष्ट, पनीर समेत 3 खाद्य नमूने लिए

Share

‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान में कार्रवाई, फर्म को सुधार नोटिस जारी होगा
उदयपुर, 27 अगस्त:
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की। बरकत कॉलोनी में एक टैम्पो की जांच के दौरान 100 किलो पनीर मिला। संदेह होने पर पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा दल ने भटेवर स्थित कृष्णा मिल्क फूड एंड ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया। यहां गुलाबजामुन और घेवर के नमूने लिए गए। जांच के दौरान 60 किलो दूषित मावा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
निरीक्षण में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल रिपोर्ट, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी।
सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर निरीक्षण और नमूनीकरण लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता, हाइजीन और वैध खाद्य लाइसेंस के साथ कारोबार करने की अपील की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता और नरेंद्र सिंह चौहान शामिल रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *