LOADING

Type to search

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग के लिए राजस्थान टीम घोषित

Sports

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग के लिए राजस्थान टीम घोषित

Share

उदयपुर, 27 अगस्त: गाजीपुर के कान्हा हवेली सभागार में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाली राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला इक्युपड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम घोषित कर दी गई है। पुरुष टीम की कप्तानी देवेंद्र साचोरा और महिला टीम की कप्तानी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम करेंगी। पुरुष टीम में सौरभदीप मैसी, राहुल शर्मा, अभिषेक सांखला, विकास कुमार, जोगिंदर सिंह, निखिल जाजोतर और लक्षित सांखला शामिल हैं। महिला टीम में रेखा आचार्य, माया कंवर, कृष्णा और मनीषा प्रजापत हैं। विनोद साहू पुरुष टीम के कोच-मैनेजर होंगे। माला सुखवाल महिला कोच और भाग्यश्री मैनेजर होंगी। विनोद साहू को प्रतियोगिता का मुख्य निर्णायक एवं चीफ जूरी बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *