LOADING

Type to search

उदयपुर में 76 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी वनपाल भर्ती परीक्षा

education

उदयपुर में 76 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी वनपाल भर्ती परीक्षा

Share

उदयपुर, 28 जून: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा उदयपुर जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 57 परीक्षा केंद्रों पर कुल 18,928 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 76.12 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,520 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नकल और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक एक पारी में आयोजित हुई। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए थे और सुबह 10 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।
जिले में 38 सरकारी और 19 निजी शिक्षण संस्थानों सहित कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *