LOADING

Type to search

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन की 98वीं स्टडी सर्कल मीटिंग आयोजित

Business

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन की 98वीं स्टडी सर्कल मीटिंग आयोजित

Share

जीएसटी, दिवालियापन कानून और नवीन न्यायिक निर्णयों पर अधिवक्ताओं को मिली अद्यतन जानकारी
उदयपुर, 11 जुलाई
: टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन, उदयपुर (टीएएयू) की 98वीं मासिक स्टडी सर्कल मीटिंग शनिवार को कोर्ट परिसर स्थित बार सभागार में आयोजित हुई। बदलते कर कानूनों, न्यायिक निर्णयों और जटिल कानूनी प्रावधानों पर अधिवक्ताओं को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में 50 से अधिक कर अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
कोऑर्डिनेशन कमेटी (सत्र 2026-27) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अर्पित सुखवाल और कुलदीप सिंह पंवार ने किया। एसोसिएशन के सुरेश पालीवाल ने बताया कि स्टडी सर्कल का उद्देश्य कर अधिवक्ताओं को नवीनतम कानूनी बदलावों और व्यावहारिक पहलुओं से लगातार अपडेट रखना है।
प्रथम तकनीकी सत्र में अधिवक्ता राजीव बाबेल ने इंसोल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कानून के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला। वहीं द्वितीय सत्र में अधिवक्ता लोकेश बाबेल ने जीएसटी लिटिगेशन तथा जीएसटी अधिनियम की धारा 73 और 74 से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
बैठक में जितेंद्र चित्तौड़ा, हेमंत टाक, दिनेश सालवी, दीपक प्रजापत, समीर शेख, विशाल प्रजापत, प्रदीप कोठारी और अशोक जैन सहित अनेक कर अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *