LOADING

Type to search

मादक पदार्थ के दो तस्करों की 1.12 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Local

मादक पदार्थ के दो तस्करों की 1.12 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Share


प्रतापगढ़, 23 मार्च: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत दो आरोपियों की 1 करोड़ 12 लाख रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कानूनी शिकंजा कसना है।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हथुनिया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मकान और एक स्कॉर्पियो वाहन को फ्रीज किया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.12 करोड़ रुपए आंकी गई है।
दिसंबर 2025 में पकड़े गए थे आरोपी
मामला 30 दिसंबर 2025 का है, जब धोलापानी थाना पुलिस ने हथुनिया निवासी शाहरुख खान और दिलावर खान को 1 किलो 203 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई
जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से एमडी, ब्राउन शुगर, स्मैक और अफीम की तस्करी में लिप्त थे। अवैध कमाई से उन्होंने हथुनिया गांव में करीब 50-50 लाख रुपए के मकान और 12 लाख रुपए की स्कॉर्पियो कार खरीदी थी।
थानाधिकारी उदयवीर सिंह द्वारा संपत्ति फ्रीजिंग का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकरण नई दिल्ली को भेजा गया, जिसे 21 मार्च 2026 को मंजूरी मिली। इसके बाद 23 मार्च को संपत्तियों को विधिवत फ्रीज कर मौके पर नोटिस चस्पा किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *