LOADING

Type to search

वैश्विक युद्ध संकट पर संगोष्ठी, आर्थिक असर को लेकर चिंता जताई

Local

वैश्विक युद्ध संकट पर संगोष्ठी, आर्थिक असर को लेकर चिंता जताई

Share

उदयपुर, 24 मार्च: शहादत दिवस समारोह समिति द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर ‘वैश्विक जंगी जुनून’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अंतरराष्ट्रीय तनाव के भारत पर संभावित आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष तथा हरमुज जल मार्ग के बंद होने से एलएनजी और एलपीजी आयात प्रभावित हो सकता है, वहीं विदेशों में कार्यरत मजदूरों की आय पर भी असर पड़ने की आशंका है।
संगोष्ठी का प्रारंभ जयपुर के उपेंद्र शंकर ने किया। हेमेंद्र चंडालिया, मन्नाराम डांगी और समीर बनर्जी ने वैश्विक युद्ध, रूस-यूक्रेन संघर्ष और अमेरिकी नीतियों के प्रभावों पर विचार रखे। अरुण व्यास, शंकर लाल चौधरी, हिम्मत सेठ, अशोक मंथन, हरिश सुहालका, युसूफ अली और आरडी व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता ज्योत्सना झाला ने की और संचालन डी.एस. पालीवाल ने किया। कार्यक्रम में शहर में युद्ध विरोधी शांति मार्च निकालने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *