LOADING

Type to search

‘उदयपुर वीडियो कांड’ में नया मोड़: वीडियो में दिखा व्यक्ति कौन?

Local

‘उदयपुर वीडियो कांड’ में नया मोड़: वीडियो में दिखा व्यक्ति कौन?

Share

चार्जशीट तक पूरी जांच डीएसपी ने की, एएसपी को नहीं सौंपी फाइल; कई सवाल बरकरार
उदयपुर, 30 मार्च:
बीजेपी की महिला नेता से जुड़े चर्चित ‘उदयपुर फाइल्स’ मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल उस अज्ञात व्यक्ति को लेकर है, जो एक वीडियो में पीड़िता के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने चार्जशीट में इस व्यक्ति का जिक्र तो किया है, लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
जांच पर उठे सवाल, एएसपी को नहीं सौंपी गई फाइल
मामले में विवाद बढ़ने के बाद डीजीपी स्तर पर जांच एएसपी को सौंपने की बात कही गई थी, लेकिन पूरी जांच गिर्वा डीएसपी गोपाल चंदेल ने ही की। 11 फरवरी को आरोपी की हिरासत से लेकर चार्जशीट दाखिल करने तक एएसपी की कोई भूमिका सामने नहीं आई। चार्जशीट में भी डीएसपी और भूपालपुरा थानाधिकारी के हस्ताक्षर ही प्रमुख हैं।
स्पाई कैमरा, मोबाइल और वीडियो बने अहम सबूत
पुलिस ने आरोपी से मोबाइल, स्पाई कैमरा युक्त घड़ी, हिडन कैमरा डिवाइस और मेमोरी कार्ड बरामद किए हैं। मोबाइल में पीड़िता के कई आपत्तिजनक वीडियो और फोल्डर मिले हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी स्पाई कैमरों से रिकॉर्डिंग कर ‘लुक कैम’ और ‘ट्रू क्लाउड’ ऐप के जरिए डेटा देखता था।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
सूत्रों के अनुसार, मामले में कई नेताओं के नामों को लेकर अटकलें हैं। जांच अधिकारी बदलने को लेकर भी दबाव और विवाद बना रहा। फिलहाल, चार्जशीट पेश होने के बाद भी मामले के कई पहलू अब भी जांच और खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *