LOADING

Type to search

वडोदरा-नागदा सेक्शन पर ‘कवच 4.0’ लागू

Local

वडोदरा-नागदा सेक्शन पर ‘कवच 4.0’ लागू

Share

मुंबई-दिल्ली रूट का अधिकांश हिस्सा अब सुरक्षा प्रणाली से लैस, स्पेशल ट्रेन का संचालन
उदयपुर, 30 मार्च
: भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वडोदरा-नागदा सेक्शन पर ‘कवच 4.0’ प्रणाली सफलतापूर्वक लागू कर दी है। इसके साथ ही इस सेक्शन पर कवच प्रणाली से लैस पहली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस परियोजना के तहत कुल 224.51 रूट किलोमीटर पर कवच सिस्टम सक्रिय किया गया है, जिसमें वडोदरा से मंगल महुडी और पंचपिपलिया से नागदा सेक्शन शामिल हैं। मुंबई-नई दिल्ली मुख्य मार्ग पर पश्चिम रेलवे के 693 किलोमीटर में से 559.5 किलोमीटर पर अब यह सुरक्षा प्रणाली लागू हो चुकी है।


क्या है ‘कवच’ प्रणाली?
कवच एक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जो मानवीय त्रुटियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती है। खासतौर पर ‘सिग्नल पासिंग एट डेंजर’ (SPAD) जैसी घटनाओं को नियंत्रित करती है।
आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नेटवर्क
इस परियोजना में 6000 से अधिक RFID टैग, 39 रेडियो टावर, 26 स्टेशनों पर उपकरण और करीब 600 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई है। लोकोमोटिव में भी कवच डिवाइस लगाए गए हैं। भारतीय रेलवे का लक्ष्य स्वदेशी तकनीक के जरिए सुरक्षित, आधुनिक और कुशल रेल नेटवर्क विकसित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *