LOADING

Type to search

रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक को भेजा जेल

Local

रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक को भेजा जेल

Share

15 हजार की घूस लेते एसीबी ने किया ट्रैप, तहसीलदार की भूमिका भी जांच के घेरे में
उदयपुर, 31 मार्च :
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट ने वल्लभनगर तहसील कार्यालय से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार भू-अभिलेख निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणावत को जेल भेज दिया गया। एसीबी ने सोमवार को उसे न्यायाधीश के आवास पर पेश किया था।
एसीबी ने 13 फरवरी को मिली शिकायत के आधार पर उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। जिसमें परिवादी ने बताया था कि उसकी कृषि भूमि गलत श्रेणी में दर्ज हो गई है, जिसे सही कराने के लिए आरोपी रिश्वत की मांग कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी शुद्धिकरण आदेश तहसीलदार से करवाने का हवाला देकर पैसे मांग रहा था। इससे तहसीलदार की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *