LOADING

Type to search

कायाकल्प सेवा संस्थान ने डेढ़ हजार लोगों को किया नशामुक्त

Local

कायाकल्प सेवा संस्थान ने डेढ़ हजार लोगों को किया नशामुक्त

Share

वार्षिक कार्यक्रम में अभियान को और तेज करने का लिया संकल्प
उदयपुर, 2 अप्रैल:
कायाकल्प सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र ने तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियां साझा करते हुए नशामुक्ति अभियान को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। संस्थान अब तक डेढ़ हजार से अधिक लोगों को नशे की लत से मुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ चुका है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वे युवा रहे, जिन्होंने संस्थान की मदद से नशा छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सही उपचार, काउंसलिंग और मार्गदर्शन से जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है।
संस्थान के अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि नशामुक्ति केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक उपचार, थैरेपी और मानसिक परामर्श के माध्यम से मरीजों का समग्र पुनर्वास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों, काउंसलर्स, समाजसेवियों और परिजनों की उपस्थिति रही। सभी ने नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *