LOADING

Type to search

विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने रेलमंगरा क्षेत्र का दौरा किया

Local

विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने रेलमंगरा क्षेत्र का दौरा किया

Share

विकास कार्यों का लोकार्पण, जनसुनवाई कर दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नाथद्वारा, 2 अप्रैल:
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने गुरुवार को रेलमंगरा मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जनसुनवाई की तथा कई कार्यों का लोकार्पण किया।
दौरे की शुरुआत बामनिया कलां स्थित चारभुजा गो सेवा समिति से हुई, जहां उन्होंने गौसेवा कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद सीसी सड़क, पुस्तकालय और संपर्क मार्गों के नवीनीकरण सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विभिन्न गांवों में किए लोकार्पण और समीक्षा
विधायक मेवाड़ ने सिंदेसर कलां, मोरा, सकरावास और मदारिया गांवों का दौरा कर पाइपलाइन, हॉल निर्माण, विद्यालय मरम्मत और सीसी सड़क कार्यों का उद्घाटन किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया।
हनुमान जयंती शोभायात्रा में भी हुए शामिल
रेलमंगरा पंचायत में हनुमान जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। बस स्टैंड और अन्नपूर्णा रसोईघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *