LOADING

Type to search

अलग धर्म कोड की मांग पर भाजपा का हमला, कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति का आरोप

Local

अलग धर्म कोड की मांग पर भाजपा का हमला, कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति का आरोप

Share

सांसद रावत बोले—रांची चर्च के एजेंडे को बढ़ावा दे रही कांग्रेस
उदयपुर, 2 अप्रैल:
जनगणना में अलग धर्म कोड की मांग को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कैथोलिक चर्च ऑफ रांची के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है और समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।
रावत ने कहा कि जनगणना एक प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है, इसे राजनीतिक या धार्मिक एजेंडे का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि देश की एकता और सामाजिक समरसता को कमजोर करने वाले ऐसे प्रयासों को भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी।
नेताओं ने जताया कड़ा विरोध
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि अलग धर्म कॉलम की मांग समाज में भ्रम और अनावश्यक विभाजन पैदा करती है। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने भी इसे देश की अखंडता के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध जताया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने कहा कि यह मांग पूरी तरह राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर चलते हुए विभाजनकारी राजनीति का विरोध करती रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *