LOADING

Type to search

फेयरमोंट और लेक पैलेस सेमीफाइनल में

Local

फेयरमोंट और लेक पैलेस सेमीफाइनल में

Share

क्वार्टर फाइनल में लेकेण्ड हारा, सुपर ओवर में औरीका की हार
उदयपुर, 3 अप्रैल:
मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में होटल फेयरमोंट और ताज लेक पैलेस ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले क्वार्टर फाइनल में होटल फेयरमोंट ने होटल लेकेण्ड को 62 रनों से हराया। फेयरमोंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए, जिसमें मोहनलाल मीणा (35) और गौरव भंडारी (29) का योगदान रहा। जवाब में लेकेण्ड की टीम 89 रन पर सिमट गई। फेयरमोंट के उमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरा क्वार्टर फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जिसमें ताज लेक पैलेस ने औरीका होटल एंड रिजॉर्ट को सुपर ओवर में हराया। लेक पैलेस ने 165 रन बनाए, जवाब में औरीका ने भी समान स्कोर कर मुकाबला टाई कर दिया। सुपर ओवर में लेक पैलेस ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। लेक पैलेस के कृष को 46 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *