LOADING

Type to search

एमबी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

Local

एमबी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

Share

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने लिया जायजा, पीजी सीट बढ़ाने पर जोर
उदयपुर, 3 अप्रैल:
राजस्थान सरकार की प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) श्रीमती गायत्री राठौड़ ने शुक्रवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू और विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर मरीजों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव ने मेडिकल कॉलेज में संचालित पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की जानकारी लेते हुए भविष्य में पीजी सीटों में वृद्धि पर जोर दिया। साथ ही सुपर स्पेशलिटी और जनाना अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए जनाना अस्पताल का कार्य जल्द शुरू करने की बात कही।
उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान नर्सिंग यूनियन ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *