LOADING

Type to search

“संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

Local

“संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

Share

उदयपुर, 5 अप्रैल : कांग्रेस पार्टी के “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक भोपालपुरा स्थित सिंधु भवन में आयोजित हुई। बैठक जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई।
राठौड़ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और कार्यकर्ताओं को जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ी है और आमजन परेशान है। साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवाना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निकायों को निष्क्रिय कर सत्ता का केंद्रीकरण कर रही है, जिससे जनता का प्रतिनिधित्व कमजोर हो रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन कर सड़कों पर उतरेगी।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, वार्ड और बूथ स्तर पर टीम गठन तथा जन-अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया गया।
महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *