LOADING

Type to search

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम

Local

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम

Share

10वीं में 92.53% व 12वीं में 99.43% रिजल्ट, 13 हजार से अधिक छात्र लाभान्वित
उदयपुर, 5 अप्रैल
: हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्तमान में कक्षा 6 से 12 तक के 13 हजार से अधिक विद्यार्थी इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे हैं।
दसवीं के परिणामों में 92.53 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 39 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 76 राजकीय विद्यालयों में से 37 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं 137 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर गार्गी पुरस्कार के लिए पात्रता प्राप्त की।
बारहवीं के परिणामों में 99.43 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 86.36 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी हासिल की। वर्ष 2016 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के बाद से उत्तीर्ण प्रतिशत 67 से बढ़कर 92.53 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक, अध्ययन सामग्री तथा विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही आधुनिक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए STEM लैब भी स्थापित की गई हैं।
यह कार्यक्रम उदयपुर, सलूम्बर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर सहित 6 जिलों में संचालित हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *