LOADING

Type to search

‘बाड़ेबंदी शास्त्र’ पर जवाब दें गहलोत: गौरव वल्लभ

Local

‘बाड़ेबंदी शास्त्र’ पर जवाब दें गहलोत: गौरव वल्लभ

Share

उदयपुर में भाजपा नेता का पलटवार, पेपर लीक और शासन पर उठाए सवाल
उदयपुर, 13 अप्रैल :
भाजपा नेता और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य प्रो. गौरव वल्लभ ने उदयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ‘इंतजार शास्त्र’ बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इंतजार शास्त्र पर बोलने का अधिकार नहीं, बल्कि उन्हें अपने कार्यकाल के ‘बाड़ेबंदी शास्त्र’ पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के दौरान पांच साल तक सरकार का मुख्य एजेंडा केवल विधायकों को संभालकर रखना था। उन्होंने कहा कि उस समय प्रशासनिक तंत्र भी इसी दिशा में काम कर रहा था। साथ ही उन्होंने पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा और कहा कि उस दौर में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं थी।
उन्होंने वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब राजस्थान में सुशासन स्थापित हुआ है और भर्ती प्रक्रियाएं निष्पक्ष तरीके से हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अब योग्य युवाओं को अवसर मिल रहा है और किसी भर्ती पर सवाल नहीं उठे हैं।
वल्लभ ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर भी निशाना साधते हुए उनके बयानों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से भी इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *