LOADING

Type to search

“राजनीति जनसेवा का माध्यम, व्यवसाय नहीं” — राठौड़

Local

“राजनीति जनसेवा का माध्यम, व्यवसाय नहीं” — राठौड़

Share


उदयपुर, 15 अप्रैल: उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि राजनीति जनसेवा का माध्यम है, न कि व्यक्तिगत लाभ कमाने का जरिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग राजनीति को व्यवसाय बना चुके हैं, वे लोकतंत्र और जनता दोनों के साथ अन्याय कर रहे हैं।
महाराणा प्रताप मंडल की बैठक में संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि सच्ची राजनीति वही है, जिसमें निस्वार्थ भाव से जनता के बीच रहकर उनके दुःख-दर्द को समझा जाए और समाधान के लिए संघर्ष किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बिना स्वार्थ के जनता के लिए काम करें और पार्टी की विचारधारा को मजबूत बनाएं।
“संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान पर जोर
गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चल रहे अभियान के तहत राठौड़ ने भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाकर सत्ता बचाने की राजनीति हो रही है।
कांग्रेस की विचारधारा पर जोर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा रहा है। आज जो देश विकास की राह पर है, उसकी नींव कांग्रेस सरकारों ने रखी है।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, संगठन महामंत्री अरुण टांक, मंडल अध्यक्ष राकेश खोखावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *